फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Expressed drug, expire drug found in untrained doctor

अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां छापा, एक्सपायर दवा मिली

Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Expressed drug, expire drug found in untrained doctor
नानौता। तीन दिन पूर्व अप्रशिक्षित चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। वहां से बड़ी मात्रा में एक्सपायर एलोपैथिक दवाइयां बरामद हुईं। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी महिला मुकेश देवी पत्नी अरविंद को नगर के देवबंद रोड स्थित एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां लाया गया था। आरोप है कि गलत उपचार के कारण महिला की तीन दिन पहले मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह, कनिष्ठ सहायक अश्वनी शर्मा, नानौता सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनुज चौहान व कमल मलिक की टीम ने उक्त अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां छापा मारा। टीम के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया। उसका पुत्र मौके पर मिला। टीम ने मौके पर मिली दवाइयों की जांच की तो भारी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां मिलीं। इसके साथ ही ग्लूकोज की खाली बोतलें, इस्तेमाल की गई सिरिंज, जंग लगा स्टेथोस्कोप आदि सामान बरामद हुआ है। बरामद दवाई और सामान को टीम ने सील कर दिया है। एसीएमओ डॉ. धर्मवीर ने बताया कि आरोपी के रजिस्ट्रेशन और डिग्री की जांच करने के साथ ही बरामद एक्सपायर दवाइयों के संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed