फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Expressed displeasure over Apaar ID

Saharanpur News: अपार आईडी पर जताई नाराजगी

Sun, 02 Feb 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over Apaar ID
सहारनपुर। यू-डायस प्लस पोर्टल के तहत छात्र प्रोफाइल एवं अपार आईडी की समीक्षा बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो फरवरी को रविवार होने के बावजूद विद्यालय खोलकर अपार आईडी संबंधी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक रेखा सुमन ने कहा है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी व्यक्त की है। महानिदेशक ने मौखिक निर्देश दिए हैं कि जनपद में संचालित सभी विद्यालयों को दो फरवरी को खोलकर विशेष अभियान चलाते हुए अपार आईडी संबंधी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन

महानिदेशक के निर्देश के बाद यह जरूरी है कि दो फरवरी को सभी विद्यालय खोलकर अपार आईडी संबंधी कार्य पूर्ण किया जाए। अपार आईडी का कार्य पूर्ण न होने की दशा में कार्यालय स्तर से नामावली एवं प्रवेश पत्र वितरित करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी। इसका उत्तरदायित्व संबंधित प्रबंधक, प्रधानाचार्य का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed