{"_id":"6417519d1df9c6e9a301bc3a","slug":"expressed-anger-over-haphazard-construction-of-overbridge-and-service-road-saharanpur-news-c-14-1-160091-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ओवरब्रिज और सर्विस रोड के बेतरतीब निर्माण पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ओवरब्रिज और सर्विस रोड के बेतरतीब निर्माण पर जताया रोष
विज्ञापन
देवबन्द। सामाजिक संस्था विकास एवं सुरक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सीए संदीप गुप्ता को ईद मिलन समारोह का संयोजक बनाया गया है। साथ ही ओवरब्रिज एवं सर्विस रोड के निर्माण को लेकर बरती गई लापरवाही पर चर्चा करते हुए प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
लाजपत नगर स्थित सेठ कुलदीप कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष ईद मिलन समारोह का आयोजन आगामी 23 अप्रैल को किया जाएगा। बैठक में नगर की जन समस्याओं पर विचार किया गया। विशेषकर मुख्य मार्ग पर बेतरतीब बने ओवरब्रिज एवं उसके नीचे सर्विस रोड पर चर्चा की गई। साथ ही प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। इसमें संरक्षक जनार्दन दास त्यागी, विनोद गुप्ता, चौ. राजपाल सिंह, मो. उस्मान, नीरज कंसल, डॉ. आजम, बलराज त्यागी, विनय त्यागी, वजाहत अनवर, प्रिंस एवं जर्रार बेग आदि मौजूद रहे। संवाद