{"_id":"629e3c7ff4277f24772bfe7e","slug":"expressed-anger-for-dishonoring-the-glory-of-the-prophet-saharanpur-news-mrt591813549","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने पर रोष
विज्ञापन
जामा मस्जिद पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम धर्मगुरू
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाली भाजपा नेता रही नूपुर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
सोमवार को जामा मस्जिद में नमाज के बाद इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा व मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट और सीओ प्रथम को ज्ञापन सौंपा। दोनों अधिकारियों ने मस्जिद के द्वार पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। मुफ्ती कारी अरशद गोरा और मौलाना इस्हाक गोरा ने कहा कि पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए वह मांग करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसी हरकत न करे।
इस दौरान आरिफ खान, कारी हारून, हाजी यूनुस कुरैशी, मौलाना हारिस, इब्राहिम बख्शी, मुर्सलीन, हफीज रेहान, हाफिज मोनिस, मौलाना हिमायू अकबर, नौशाद अंसारी मौजूद रहे।