{"_id":"657a05296f5d9466e5097f67","slug":"explosion-while-taking-out-brass-from-miss-bomb-child-dies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-14613-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मिस बम से पीतल निकालते समय धमाका, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मिस बम से पीतल निकालते समय धमाका, बालक की मौत
Thu, 14 Dec 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में वन गुर्जर के डेरे पर विस्फोट के बाद पहुंचे एसडीएम और कोतवाली पुलिस। श्रोत पुलिस
मिर्जापुर (सहारनपुर)। गांव शाहपुर गाड़ा में सेना के फायरिंग रेंज से उठाकर लाए गए मिस बम से पीतल निकालते समय धमाका हो गया, जिससे वन गुर्जरों के परिवार के बालक की मौत हो गई। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हादसा बुधवार की सुबह करीब छह बजे गांव शाहपुर गाड़ा में गांव डाडल-हिंदूवाला मार्ग पर रह रहे वन गुर्जरों के डेरे पर हुआ। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की शाम हनीफ (11) पुत्र तालिब शिवालिक जंगल में सेना की फायरिंग रेंज से मिस बम उठाकर लाया था। सुबह उसको तोड़कर वह पीतल निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसमें धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि हनीफ के चीथड़े उड़ गए, जो दूर तक फैल गए। उनके घर में बंधी भैंस भी घायल हो गई। धमाका होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ शशिकांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही बालक के शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि मिस बम से पीतल निकालते हुए धमाका हुआ है, जिससे बालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-- -- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
हादसा बुधवार की सुबह करीब छह बजे गांव शाहपुर गाड़ा में गांव डाडल-हिंदूवाला मार्ग पर रह रहे वन गुर्जरों के डेरे पर हुआ। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की शाम हनीफ (11) पुत्र तालिब शिवालिक जंगल में सेना की फायरिंग रेंज से मिस बम उठाकर लाया था। सुबह उसको तोड़कर वह पीतल निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसमें धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि हनीफ के चीथड़े उड़ गए, जो दूर तक फैल गए। उनके घर में बंधी भैंस भी घायल हो गई। धमाका होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ शशिकांत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही बालक के शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि मिस बम से पीतल निकालते हुए धमाका हुआ है, जिससे बालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।