फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Explained the usefulness of literacy program to illiterate women

निरक्षर महिलाओं को साक्षरता कार्यक्रम की उपयोगिता बताई

Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Explained the usefulness of literacy program to illiterate women
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा की कक्षाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा शैक्षणिक कार्य में लगी टीम महिलाओं की मनोदशा, सामाजिक स्थिति एवं दैनिक दिन चर्या को ध्यान में रखकर नियमित रूप से कक्षाएं चलाएं। उन्होंने निरक्षर महिलाओं को साक्षरता कार्यक्रम की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड बलिया खेड़ी की ग्राम पंचायत मल्हीपुर के प्राथमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत प्रौढ़ शिक्षा की कक्षाओं का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने विद्यालय में संचालित तीन कक्षाओं का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कहा शिक्षा आत्मबल एवं स्वाभिमान बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस अभियान के तहत जनपद में गठित 5726 स्वयं सहायता समूहों के 71685 सदस्यों के शैक्षिक स्तर का सर्वेक्षण किया। इसमें 19782 निरक्षर महिलाओं को चिन्हित किया। इनमें से 14769 निरक्षर महिलाओं को साक्षर करने के लिए 1014 कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया। इन कक्षाओं में नाम लिखना, अक्षर ज्ञान, पढ़ना, जोड़ना घटाना एवं सामान्य ज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। इनकी कक्षाएं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में नियमित शैक्षिक कार्यक्रम के बाद चलाई जाएंगी। इस दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed