{"_id":"5e63ef4a8ebc3ec75811abbc","slug":"explain-to-farmers-the-advantages-of-drip-irrigation-method-of-irrigation-saharanpur-news-mrt472702951","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को समझाए सिंचाई की ड्रिप इरीगेशन विधि के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को समझाए सिंचाई की ड्रिप इरीगेशन विधि के फायदे
विज्ञापन
बेरी बाग स्थित एक सभागार में किसान गोष्ठी में भाग लेते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘पर ड्राप मोर क्राप’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को दो दिवसीय मंडलीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सिंचाई की ड्रिप और स्प्रिंकलर विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ड्रिप इरीगेशन में उत्कृष्ट योगदान करने वाले मंडल के 14 किसानों को सम्मानित भी किया गया।
राजकीय उद्यान परिसर में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर एवं शामली के किसानों ने भाग लिया। विधायक देवेंद्र निम ने किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना किसानों की आय को बढ़ाना है। उपनिदेशक उद्यान जयकरण सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई करने के लाभ के बारे में भी बताया। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर लगातार गिर रहा है। इसलिए किसानों को सिंचाई की ड्रिप/स्प्रिंकलर प्रणाली को अपनाना चाहिए। उन्होंने इस पर विभाग की ओर से दिए जाने वाले अनुदान के बारे में भी बताया। प्रधान वैज्ञानिक आईएआरआई के प्रधान वैैैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति पोर्टेबल, मिनी, माइक्रो स्प्रिंकलर, सेमी परमानेंट एवं रेनगन के महत्व को विस्तार से समझाया।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा एवं डाक्टर विरेंद्र सिंह, केमिस्ट आभा जोशी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रवि प्रकाश, ब्रजेश कुमार, नाथी राम, रामप्यारे, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, नरेश कुमार, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल
गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, यूपी डास्प, मेरठ इरीगेशन एंड एग्रो कंपनी, शक्ति इरीगेशन, नेटाफेम इरीगेशन, विशाखा इरीगेशन सिस्टम एवं मौनपालन आदि के स्टाल लगाए गए। किसानों ने उनके उत्पादों का अवलोकन किया।

बेरी बाग स्थित एक सभागार में किसान गोष्ठी में लगे स्टाल पर जानकारी लेते किसान- फोटो : SAHARANPUR

बेरी बाग स्थित एक सभागार में किसान गोष्ठी में दीप जलाकर शुभारंभ करते रामपुर मनिहारन विधायक देवे?- फोटो : SAHARANPUR