{"_id":"62eabf7beb1eba149b1733ff","slug":"expected-development-in-bounded-areas-of-municipal-bodies-saharanpur-news-mrt59971478","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों के सीमा विस्तारित क्षेत्रों में बंधी विकास की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों के सीमा विस्तारित क्षेत्रों में बंधी विकास की उम्मीद
विज्ञापन
सरसावा। नगरपालिका के सीमा विस्तार पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने के बाद अब नगर के वार्ड नंबर 4, 5, 6, 9, 12, 16, 20, 23 का परिसीमन बदल जाएगा। इन वार्डों में सीमा विस्तार के पश्चात सरसावा नगर पालिका क्षेत्र अंबाला रोड पर सहारनपुर की ओर सांवरिया कॉलोनी, यमुनानगर की ओर सिरोही पैलेस, नकुड़ रोड पर गुरुकुल स्कूल तथा चिलकाना रोड पर ग्राम सलेमपुर की सीमा तक बढ़ जाएगा। इन क्षेत्रों में कर वसूलने के साथ ही नगर पालिका अब बिजली, पानी, सड़क के पथ प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराएगी। हालांकि सीमा विस्तार के बाद नए शामिल हुए क्षेत्र में विकास को लेकर सभासद भी एकमत नहीं हैं। उनका कहना है कि नए क्षेत्रों में विकास कराना पालिका के लिए चुनौती होगा। हालांकि पालिका ईओ भूपराम वर्मा का कहना है कि पालिका सीमा विस्तारित क्षेत्रों के घरों में जलापूर्ति एवं सड़क आदि की व्यवस्था करेगी।
-----------------------
नगर पालिका की आय में होगी वृद्धि
वार्ड नंबर छह की पालिका सभासद शिखा पुहाल ने कहा कि नगर पालिका का सीमा विस्तार नगर पालिका की आय में वृद्धि करेगा, साथ ही नव विकसित कॉलोनियों में जन सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
चुनौती होगा नए क्षेत्रों में विकास
वार्ड नंबर 12 के सभासद कुलदीप कांबोज ने कहा कि नगरपालिका का सीमा विस्तार तो ठीक है लेकिन नगर पालिका द्वारा सीमा विस्तार के उपरांत नए क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाना चुनौती का कार्य होगा। जिसके लिए काफी धन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
नहीं है विकास की कोई उम्मीद
वार्ड नंबर 20 के सभासद अनुज कांबोज का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा कराया गया सीमा विस्तार सर्वसम्मति से नहीं हुआ। इसमें कुछ ऐसे क्षेत्रों को जोड़ा गया है जिनका सरसावा नगर पालिका क्षेत्र से कोई वास्ता नहीं है साथ ही वर्तमान पालिका प्रशासन नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में विफल साबित हुआ है। ऐसे में पालिका के वर्तमान आर्थिक हालात को देखते हुए नए शामिल किए गए क्षेत्र में विकास कार्य कराना संभव नजर नहीं आता है।
-----------------------------------
सीमा विस्तार में आने वाले नागरिकों ने जताई खुशी
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत के सीमा विस्तार में रामपुर ग्रामीण की ग्राम सभा के तेलीपुरा, नाजिरपुरा, ब्लॉक कॉलोनी, ग्रीन पार्क, सुशीला गार्डन, शिवपुरी, सिविल कॉलोनी, पीरबनी, देवबंद रोड को शामिल किया गया है। अब यहां वार्डों की संख्या भी बढ़ कर 17 हो जाएगी। सीमा विस्तार पर इसमें शामिल हुए नागरिकों ने खुशी जताई है। कॉलोनी शिवपुरी निवासी विनोद धीमान का कहना है कि नगर पंचायत में कॉलोनी शिवपुरी के शामिल होने पर नगर पंचायत से मिलने वाली पेयजल, पथ प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। देवबंद रोड निवासी जुनेद चौधरी का कहना है कि उपेक्षित पड़े उनके क्षेत्र का भी अब विकास हो सकेगा।