फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Exercise started again to top the clean survey

Saharanpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए फिर शुरू हुई कसरत

Wed, 02 Aug 2023 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Exercise started again to top the clean survey
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहारनपुर को नंबर एक पर लाने के लिए नगर निगम ने सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू किया है। निगम के अधिकारी शिक्षण संस्थाओं के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों व संस्थानों में जाकर नागरिकों से फीडबैक ले रहे हैं। वहीं निगम के स्वच्छता अभियान से जुड़े एनजीओ के सदस्य भी फीडबैक लेने घर-घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने सिटीजन फीडबैक अभियान की कमान संभालते हुए बुधवार को खुद पुराना कलसिया रोड स्थित जेवी जैन इंटर कॉलेज व दिल्ली रोड स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से फीडबैक लिया। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह अन्य लोगों को भी फीडबैक के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा सफाई निरीक्षक अमित तोमर, आशीष धौलाखंडी, मनोज कुमार, राजेश कुमार व नीरज ने अपनी टीमों के साथ आशा मॉडर्न स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल, नेशनल बिल्डर्स जूनियर हाई स्कूल, सोफिया स्कूल में फीडबैक लिया।
विज्ञापन

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने नागरिकों से कहा कि अपने घर या प्रतिष्ठान के कचरे का प्रबंधन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। घरों/दुकानों का कूड़ा नाले-नालियों एवं सड़कों पर इधर-उधर न फेंक कर निगम कर्मचारियों को दें और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed