फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Excise inspector caught red handed taking bribe of Rs 25 thousand

Saharanpur News: 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया आबकारी निरीक्षक

Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Excise inspector caught red handed taking bribe of Rs 25 thousand
रिश्वत के मामले में पकड़े गए आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार। स्त्रोत विभाग 
सहारनपुर। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से सेक्टर प्रथम के आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह शिकायतकर्ता से शराब ठेके की जमा सिक्योरिटी वापस करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। उसके खिलाफ निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार की धाराओं में थाना जनकपुरी में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अनुसार, पिछले दिनों शराब ठेके की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसमें थाना नागल के गांव रणमलपुर निवासी सुशील कुमार ने भी आवेदन किया था। प्रक्रिया में इनका ठेका निरस्त हो गया था, जबकि सिक्योरिटी पहले ही जमा करा ली गई थी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग में सेक्टर प्रथम के आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार जमा सिक्योरिटी वापस करने की एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
इसके बाद से ही एंटी करप्शन थाना टीम ने जाल बिछाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed