{"_id":"6465262ea7ec077e72069d44","slug":"excellent-performance-of-players-of-many-districts-in-shooting-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-430-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निशानेबाजी में कई जनपदों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निशानेबाजी में कई जनपदों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Thu, 18 May 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में आयोजित 19वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाते स्वामी दीपांकर महाराज
देवबंद (सहारनपुर)। बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के तत्वावधान में आयोजित 19 वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में सटीक निशाने लगाए। अंतरराष्ट्रीय योग ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया।
देवीकुंड रोड स्थित सभागार में शूटिंग चैंपियनशिप में बुधवार को पहुंचे स्वामी दीपांकर महाराज ने शूटरों को निशानेबाजी में दक्षता हासिल कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान कुछ निशाने भी लगाए। प्रतियोगिता में दूसरे दिन रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, जालौन, फैजाबाद, लखनऊ, उन्नाव, बागपत और गाजियाबाद की टीमों ने 10 मीटर एयर राइफल व पिस्टल प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया। बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के चेयरमैन पदम मलिक ने बताया कि चैंपियनशिप के अंतिम दिन 19 मई को विजेता खिलाड़ियों की घोषणा कर उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कई जनपदों के लगभग 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे। एकेडमी के सचिव निशांत मलिक ने बताया कि बुधवार को 15 टीमों ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन किया।