फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Examinations of council schools starting from today

आज से शुरू हो रही परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं

Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Examinations of council schools starting from today
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जो 28 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं में जिले भर के करीब 2.19 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षाओं को लेकर विभागीय स्तर से तैयारियां पहले ही पूर्ण की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा एक से आठ तक के करीब 2.19 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम 11 मार्च 2022 को जारी किया जा चुका था। परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 26 और 28 मार्च को होंगी। परीक्षा दो पालियों में चलेगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। यानी सभी प्रश्न पत्र दो-दो घंटे के रहेंगे। पहले दिन यानी 22 मार्च मंगलवार को कक्षा एक और दो का कोई पेपर नहीं है। कक्षा तीन के विद्यार्थी दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक पर्यावरण की परीक्षा देंगे। कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों की पहली पाली में यानी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक विज्ञान विषय की लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह, सात और आठ के विद्यार्थी पहली पाली में पर्यावरण और दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed