फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Examination at 19 centers from today, 37,728 candidates will be included

Saharanpur News: 19 केंद्रों पर परीक्षा आज से, 37,728 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 26 Jun 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Examination at 19 centers from today, 37,728 candidates will be included
-ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जनपद में 19 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दो दिन में 37,728 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 9,432 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन का जोर परीक्षा को नकलविहीन और सुचितापूर्ण संपन्न कराने पर है, जिसके लिए जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। परीक्षा सीसीटीवी एवं वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। अधिकारियों के दल औचक निरीक्षण कर केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें और सायबर कैफे आदि बंद रहेंगे। साथ ही केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्र

परीक्षा के लिए एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड, बीडी बाजोरिया इंटर काॅलेज चकराता रोड, महाराज सिंह काॅलेज चकराता रोड, जेवी जैन इंटर काॅलेज मातागढ़ पुराना कलसिया रोड, एचएवी इंटर काॅलेज मातागढ़ पुराना कलसिया रोड, मुन्नालाल जय नारायण खेमका गर्ल्स काॅलेज चिलकाना रोड, राजकीय इंटर काॅलेज नेहरू मार्केट, आर्य कन्या इंटर काॅलेज मटिया महल, एसएएम इंटर काॅलेज घंटाघर, गुरु नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज गांधी पार्क, गुरु नानक इंटर काॅलेज अंबाला रोड, इस्लामिया इंटर काॅलेज ईदगााह रोड, इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर काॅलेज आतिश बाजान, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर काॅलेज रायवाला, गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर काॅलेज हसनपुर दिल्ली रोड, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज गिल काॅलोनी, बीएचएस इंटर कॉलेज मिशन कम्पाउंड, श्री हिन्दू कन्या इंटर काॅलेज बाबा लाल दास रोड, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज बाबा लाल दास मार्ग को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed