फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ex-gratia amount will be sent to the accounts of deceased dependents

195 मृतक आश्रितों के खातों में भेजी 97.50 लाख की सहायता राशि

Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ex-gratia amount will be sent to the accounts of deceased dependents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड संक्रमण से मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों को प्रदेश सरकार 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि दे रही है। जनपद में 420 मृतक आश्रितों को इसके लिए चिह्नित किया है। इसमें से अभी महज 201 आवेदन किया है। इनमें से 195 के बैंक खाते में 97.50 लाख रुपये भेेजे गए हैं।
कोरोना से मारे गए आश्रितों को सरकार की ओर से अनुग्रह सहायता राशि दी जा रही है। इसके लिए मृतक आश्रित दैवीय आपदा कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं। इसमें राज्य आपदा मोचक निधि से प्रत्येक मृतक आश्रित को 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक इसके लिए जिले में 201 मृतकों के आश्रितों ने आवेदन किया है। जिसमें से 195 आवेदकों के खाते में सहायता राशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

सभी मृतक आश्रितों को सहायता राशि मिल सके इसके लिए दैवीय आपदा कार्यालय से सभी मृतक आश्रितों को मोबाइल फोन से सूचित किया जा रहा है। सहायता राशि मृतक आश्रितों को ई-कुबेर प्रणाली से आधार से जुडे़ बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण से मरने वालों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह सहायता के तौर पर दी जा रही है। राज्य आपदा मोचक निधि से 420 मृतक आश्रितों के लिए सहायता राशि आई है। अभी तक 201 आवेदन आए हैं। जिनमें से 195 के खाते में 97.50 लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी है। अभी आवेदन आ रहे हैं।-रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed