{"_id":"678aa6863ea6035121005424","slug":"every-saturday-schools-will-hold-a-funeral-procession-for-chinese-manjha-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-140613-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रत्येक शनिवार को चीन के मांझे की शवयात्रा निकालेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रत्येक शनिवार को चीन के मांझे की शवयात्रा निकालेंगे स्कूल
Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। चीन के मांझे के खात्मे के लिए बेसिक शिक्षा विभाग भी आगे आया है। नगर शिक्षा अधिकारी ने सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों को प्रत्येक शनिवार को मांझे की शवयात्रा निकालने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व विद्यालयों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन की शव यात्राएं निकाली थी।
नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह का कहना है कि चीन के मांझे की चपेट में आने से लोग जख्मी हो रहे हैं। कई जगहों पर लोगों की जान भी जा चुकी है। प्रशासन और पुलिस चीन के मांझे के खिलाफ अभियान चला रहा है। ऐसे में विद्यालयों और मदरसों से उम्मीद की जाती है कि वह भी इसमें अपना योगदान दें। उन्होंने प्रत्येक शनिवार की दोपहर 2:30 बजे चीन के मांझे की शव यात्राएं निकालने के निर्देश दिए हैं, साथ ही शिक्षक और विद्यार्थी अपने आसपास चीन के मांझे के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे। चीन के मांझे का इस्तेमाल न हीं करने की शपथ भी लेंगे। इसमें विद्यार्थी चीन के मांझे से पतंग नहीं उड़ाने की शपथ लेंगे।