{"_id":"654d297bf5532acbf3002e24","slug":"every-class-is-facing-the-brunt-of-government-taxes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-12844-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सरकार के टैक्स की मार झेल रहा हर वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सरकार के टैक्स की मार झेल रहा हर वर्ग
Fri, 10 Nov 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
नानौता। नगर में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई ने जनता की कमर को तोड़ कर रख दी है। किसान, मजदूर व व्यापारी टैक्स की मार झेल रहे हैं।
बृहस्पतिवार को नगर के सहारनपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर शमसुद्दीन राइन ने कहा कि आमजन के इस्तेमाल में आने वाली समस्त वस्तुओं पर भारत सरकार ने टैक्स लगा दिया है। कभी भी खाने की वस्तुओं पर किसी भी सरकार ने टैक्स नहीं लगाया किंतु बीजेपी ने इन सभी वस्तुओं पर टैक्स लगाकर जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करें और लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ वोट बनवाने का काम करें। सभी विधानसभा कमेटियां व जिला कमेटी वोट बनवाने का काम करें।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद तथा संचालन जिला प्रभारी जगपाल सिंह नानौता ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी नरेश गौतम, विजय सिंह, वेशर चौधरी, पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू, अजब सिंह, सतीश कुमार मुजफ्फरनगर, देवीदास जयंत शामली, जिला प्रभारी अनिल कुमार, विकास कुमार, ऋषिपाल सिंह, सतप्रकाश, प्रेमचंद गौतम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र ओलरी आदि रहे।