{"_id":"61e868e455a4791c7e7b8c37","slug":"even-magistrates-will-not-be-able-to-take-smart-phones-inside-the-examination-center-saharanpur-news-mrt5740107192","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र के भीतर मजिस्ट्रेट भी नहीं ले जा सकेंगे स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र के भीतर मजिस्ट्रेट भी नहीं ले जा सकेंगे स्मार्ट फोन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को पुन: होगी। पिछले दिनों पेपर लीक होने की वजह से इस बार व्यवस्था चौबंद की गई है। 23 को होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तक भी स्मार्ट फोन नहीं ले जा सकेंगे। केवल की-पैड वाला सामान्य फोन ले जाने की अनुमति होगी, जिसमें कैमरा और रिकॉर्डिंग न हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश पत्र तथा काले बॉल प्वाइंट वाला पेन लेकर जा सकेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रकार का पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, स्लाइड, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, पेजर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले चुका कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष निरीक्षक की अनुमति के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं आ सकेगा। जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उल्लिखित प्रमाण पत्र नहीं होगा। उसे केंद्र अधीक्षक के द्वारा किसी भी स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष/हॉल परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले खोले जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल खुलने के तत्काल बाद अपना स्थान ग्रहण करना होगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिन पहले के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए जरूरी है कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले किसी भी दशा में केंद्र पर पहुंच जाएं।
कोरोना के नियमों का होगा पालन
परीक्षा केंद्र पर कोविड से बचाव की शर्तों का पालन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीमीटर की व्यवस्था भी रखनी होगी। परीक्षा कक्ष में हेड सैनिटाइजर, सर्जिकल मास्क रखे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को उचित दूरी पर बिठाया जाएगा।