{"_id":"5e66858e8ebc3eeb5f63608e","slug":"even-after-holi-many-trains-will-be-disrupted-saharanpur-news-mrt4728774121","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाद भी कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाद भी कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बाधित
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के बाद भी कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इसके चलते यात्रियों की परेशानी अभी कम नहीं होगी।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के अनुसार ऋषिकेश-वीरभद्र डबल लाइन के निर्माण के लिए मुरादाबाद मंडल द्वारा 62 दिन का ब्लॉक लिया गया था। यह तीन फरवरी को संपन्न होना था। मगर निर्माण कार्य में कुछ देरी के कारण इसे आठ मार्च तक बढ़ा दिया गया था। अब इसे 18 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इस बीच, पूर्व में कैंसल घोषित नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन तीन दिन के लिए शुरू किया गया है जबकि कई अन्य ट्रेनें अप्रैल माह तक ही शुरू हो पाएंगी। इसके चलते होली के बाद भी यात्रियों को अधिक राहत मिलने वाली नहीं है। मुसाफिरों के लिए बसों का ही मुख्य सहारा होगा।
ब्लॉक के कारण इन ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित
- 24888/24887 अंबाला- ऋषिकेश एक्सप्रेस 18 मार्च तक निरस्त रहेगी।
- 14609 ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 18 मार्च तक हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच रद्द रहेगी और हरिद्वार से प्रस्थान करेगी।
- 14610 श्री माता वैष्णों देवी कटरा- ऋषिकेश एक्सप्रेस 17 मार्च तक निरस्त रहेगी
- 54471 दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर 17 मार्च तक हरिद्वार- ऋषिकेश के बीच निरस्त रहेगी