फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Evaluation Begins Today; UP Board Answer Sheets Yet to Arrive (As of Late Night)

Saharanpur News: मूल्यांकन आज से, देर रात तक नहीं पहुंचीं यूपी बोर्ड की कॉपियां

Wed, 18 Mar 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Evaluation Begins Today; UP Board Answer Sheets Yet to Arrive (As of Late Night)
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज से होना है, लेकिन जनपद में मंगलवार की देर रात तक भी कॉपियां नहीं पहुंची थी। ऐसे में पहला दिन बैठक में ही गुजरने की संभावना है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली। माध्यमिक शिक्षा परिषद चाहती है कि समय से परिणाम जारी हो, जिससे कि विद्यार्थी अगली कक्षाओं के लिए अच्छे संस्थानों में समय से आवेदन कर सकें। इसी सोच के साथ परिषद ने मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से एक अप्रैल तक करने के आदेश दिए हैं। मूल्यांकन को लेकर तीन पेज के दिशा निर्देश जारी किए गए थे, साथ ही क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय द्वारा परीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, लेकिन हैरत की बात यह है कि जो कॉपियां बुधवार से जांची जानी हैं वह मंगलवार की देर रात तक भी सहारनपुर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

------
एसआई भर्ती परीक्षा बनी बाधा
मूल्यांकन के लिए कॉपियों को एक जनपद से दूसरे जनपद भेजा जाता है। प्रदेशभर में कॉपियां 15 मार्च से लोड होकर भेजी जानी थी, लेकिन 14 और 15 मार्च को एसआई भर्ती परीक्षा होने के चलते कॉपियों को भेजने का काम नहीं हो सका। यह कार्य 16 मार्च से शुरू हुआ। यही कारण रहा कि सहारनपुर से भी कॉपियां 17 मार्च तक भेजी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिलेभर में करीब 1,500 परीक्षक लगाए
मूल्यांकन के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एसएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज और जेवी जैन इंटर कॉलेज शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए करीब 300 परीक्षक मूल्यांकन के लिए लगाए गए हैं। इस हिसाब से परीक्षकों की कुल संख्या करीब 1,500 है।

------
कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। बाकी तैयारियां भी पूरी हैं, लेकिन कॉपियां अभी तक नहीं पहुंची हैं। मंगलवार की रात तक कॉपियों के आने की संभावना है।
- डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed