फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Euglena stock found at the origin of river Sahansara

सहंसरा नदी के उद्गम स्थल पर मिला युग्लीना का भंडार

Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Euglena stock found at the origin of river Sahansara
- सहंसरा नदी के उदगम पर तालाब में लाल यूग्लीना को देखते पर्यावरण प्लानर उमर सैफ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिवालिक के जंगल से सटे सहंसरा नदी के उद्गम स्थल पर तालाब में लाल यूग्लीना का भंडार है। यूग्लीना एक सूक्ष्म जीवी है, जो पादप और जंतु के बीच की कड़ी माना जाता है। नगर निगम के पर्यावरण प्लानर सीवेज ट्रीटमेंट को लेकर नई तकनीक विकसित कराने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इससे सीवेज ट्रीटमेंट हो पाएगा, यह कहना अभी मुश्किल है।
विज्ञापन

नगर निगम के पर्यावरण प्लानर प्रोफेसर उमर सैफ ने बताया कि सहंसरा नदी के उद्गम स्थल पर स्थित तालाब में बड़ी संख्या में लाल युग्लीना मौजूद हैं, जिनसे तालाब के पानी का रंग ऊपर से रक्त की तरह दिखाई देता है। यह पौधे और जंतु जैसे व्यवहार वाला होता है। जब चाहे पौधे की तरह प्रकाश संश्लेषण कर अपना भोजन खुद बना सकता है तथा अमीबा की तरह दूसरे जीवों को खाकर अन्य जंतुओं की तरह रह सकता है। आमतौर पर हरित लवक के कारण इसका रंग हरा होता है और यह अधिकांशतया वहीं पाया जाता है जहां पर शैवाल की मात्रा अधिक होती है। यह लाल रंग का है।
विज्ञापन

क्या है युग्लीना
युग्लीना एक कोशिकीय प्रोटोजोआ संघ का प्राणी है। इसे जंतुओं और पादपों के बीच की योजक कड़ी कहते हैं। इनमें हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) पाया जाता है। यह कशाभिका की सहायता से गति करता है। अमीबा और पैरामीशीयम की तरह का ही जीव है, जो अधिकतर हरे जल में पाया जाता है। यह अपने भोजन निर्माण में ऑक्सीजन, कार्बन डाईआक्साइड तथा क्लोरोप्लास्ट का उपयोग करता है।

- लाल यूग्लीना (फाइल फोटो)

- लाल यूग्लीना (फाइल फोटो)- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed