फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Erosion on the approach road to the Mashkara River; traffic disrupted.

Saharanpur News: मशकरा नदी से संपर्क मार्ग में कटाव, आवागमन बाधित

Wed, 19 Aug 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Erosion on the approach road to the Mashkara River; traffic disrupted.
बेहट के गांव मुर्तजापुर में मुख्य संपर्क मार्ग में हुआ कटाव। संवाद
बेहट। तहसील मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर मुर्तजापुर गांव में मशकरा नदी के बहाव से मुख्य संपर्क मार्ग में कटाव हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द बचाव कार्य नहीं हुआ तो सड़क नदी में समा जाएगी और गांव का बेहट से सीधा संपर्क टूट जाएगा। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीण एसडीएम विकास कुमार पांडेय से मिले। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बचाव कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि मशकरा नदी से होकर गांव तक आने-जाने का यही मुख्य रास्ता है। मार्ग पर खड़ंजा बना हुआ था, लेकिन भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क व किनारे खड़े पेड़ तक बह गए। ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क मार्ग के टूटने पर नदी की जलधारा सीधी हो जाएगी। इससे हजारों बीघा कृषि भूमि व आम के बागानों पर कटाव का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए भी कलसिया से बेहट होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा, मजदूरों व छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ जाएगी। कमलेश, सुरेंद्र सैनी, अमर सैनी और नीरज सैनी आदि ने वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कराने तथा संपर्क मार्ग, कृषि भूमि, आम के बाग व आबादी को बचाने के लिए नदी पर तटबंध व पेचिंग निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- तेज बारिश के चलते जलभराव से लोगों को परेशानी
रामपुर मनिहारान। तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। वहीं कस्बे के मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी रही। पीठ बाजार, मोहल्ला बंजारान, सराय, इकराम, कायस्तान आदि में जलभराव होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल की छुट्टी के समय में बारिश होने से बच्चे बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed