फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Equal seized of encroachers, 32,000 fine collected

अतिक्रमणकारियों का समान जब्त, 32,000 जुर्माना वसूला

Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Equal seized of encroachers, 32,000 fine collected
सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को महानगर के अनेक क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एक ओर जहां अतिक्रमणकारियों का सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर 32,000 रुपये का जुर्माना भी अतिक्रमणकारियों से वसूला गया।
विज्ञापन

सोमवार को महानगर में अनेक स्थानों पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी निगम दस्ते के साथ जब जेसीबी लेकर पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। रांघड़ों के पुल से आनंद नगर पटरी तथा जेल चुंगी के पास बेरीबाग रोड पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर रखा मिला समान उठाकर नगर निगम के ट्रक में लाद लिया गया। कुछ दुकानदारों ने जुर्माना भरकर सामान छुड़ा लिया, जबकि कुछ का सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया। इसी दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। दुकानदारों को बताया गया कि वह अपनी दुकानों और घरों के पास कूड़ा कचरा न फैलने दें। टीम में सफाई निरीक्षक अमिततोमर,अमरीशकुमार,नीरजकुमार,आनंद कुमार, सुपरवाइजर गौरव व महेंद्र तथा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज, पवन, प्रवीण, प्रदीप, रणदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed