फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entry of BJP leaders banned in Chhachreki in protest against the action taken on Shrikant

श्रीकांत पर हुई कार्रवाई के विरोध में छाछरेकी में भाजपा नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित

Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Entry of BJP leaders banned in Chhachreki in protest against the action taken on Shrikant
भाजपा नेताओं के विरोध में प्रदर्शन करते त्यागी समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
श्रीकांत पर हुई कार्रवाई के विरोध में छाछरेकी में भाजपा नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। नोएडा में श्रीकांत त्यागी पर हुई कार्रवाई के विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं के गांव छाछरेकी में प्रवेश पर पाबंदी के बैनर लगाते हुए नारेबाजी की।
शनिवार को गांव में त्यागी समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता धारी नेताओं के दबाव में श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई कर रहा है। उसकी पत्नी को कई घंटे तक पुलिस हिरासत में रखना, घर की विद्युत आपूर्ति काटना, घर पर बुलडोजर चलाना तथा उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करना भाजपा सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है। ग्राम प्रधान राहुल त्यागी ने कहा कि नोयडा के सांसद महेश चंद्र शर्मा के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई है। इसे त्यागी समाज बरदाश्त नहीं करेगा। कहा कि श्रीकांत को महिला के साथ बदसलूकी की सजा दी जाए लेकिन कानून के दायरे में रहकर। उन्होंने कहा कि वे भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के मुख्य द्वार पर भाजपा नेताओं के प्रवेश बंद संबंधी बोर्ड लगा दिया। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन करने वालों मे नमन त्यागी, मयंक त्यागी, लक्षय, अमन त्यागी, विकास त्यागी, हर्ष त्यागी, कार्तिक त्यागी, बेबी त्यागी, निखिल, शिवम, अनिकेत हिमांशु त्यागी, बालेश्वर त्यागी, गुरुदत्त, कालू प्रधान मनोज त्यागी, अनिरुद्ध, राहुल प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed