फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs who resigned from IIA formed a new organization

आईआईए से त्यागपत्र देने वाले उद्यमियों ने नया संगठन बनाया

Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs who resigned from IIA formed a new organization
सहारनपुर। जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमियों ने प्रदेश के उद्यमियों के साथ मिलकर एक नए संगठन का गठन किया। उन्होंने इसका नाम चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसिस रखा है। यह संगठन आईआईए से त्यागपत्र देने वाले उद्यमियों ने बनाया है। साथ ही जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा किसी भी उद्यमी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल को बनाया हैं। संस्था के संरक्षक नंद कुमार तलवार एवं राजेश मेहता होंगे। सुशील सड़ाना चेयरमैन, मनजीत सिंह अरोड़ा महासचिव, घनश्याम माहेश्वरी कोषाध्यक्ष बनाए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढ़ा, उपाध्यक्ष देवेंद्र बंसल एवं मदनलाल अरोड़ा और युवा इकाई का संयोजक मनीष अरोड़ा को बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गुलशन नागपाल को दी। अभी संस्था में 101 सदस्य हैं। रविंद्र मिगलानी, सुशील सड़ाना और मनजीत अरोड़ा ने कहा संस्था के मुहूर्त के रूप में पहला कार्यक्रम आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में अरदास करके होगा। 20 अगस्त को संस्था का अधिष्ठापन समारोह होगा। इसी माह में संस्था के स्थानीय कार्यालय का भूमि पूजन भी दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में होगा। इसमें रविंद्र मिगलानी, सुशील सड़ाना, गुलशन नागपाल, मनजीत सिंह अरोड़ा, घनश्याम माहेश्वरी, एचएस चड्ढा , देवेंद्र बंसल, नंद कुमार तलवार, मदनलाल अरोड़ा, मनीष अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed