{"_id":"63d027340e2b66532e06f005","slug":"entrepreneurs-sportspersons-beneficiaries-of-schemes-honored-saharanpur-news-c-14-1-92159-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उद्यमियों, खिलाडि़यों, योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उद्यमियों, खिलाडि़यों, योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
Wed, 25 Jan 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जनमंच परिसर में प्रदेश की विकास यात्रा संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। उद्यमियों को सम्मानित किया गया और विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। सूचना विभाग ने उत्तरप्रदेश के इतिहास संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई।
जनमंच परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, विधायक देवेंद्र निम एवं मुकेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया। सूचना विभाग द्वारा राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उत्तर प्रदेश की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा से संबंधित अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा संबंधी प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं साहित्य उपलब्ध वितरित किया।
विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में उत्तर प्रदेश का युनाइटेड प्रोविन्स था। 24 जनवरी 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश हुआ। विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह की प्रदर्शनी लगाना महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनपद में अधिक से अधिक निवेश हो जिससे रोजगार के अवसर भी अधिक प्राप्त होंगे। जनपद में अब तक 6700 करोड़ का निवेश के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने नई औद्योगिक नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निवेशक प्रमोद सडाना, अनुपम गुप्ता, रविन्द्र मिगलानी, सुधाकर अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 10 लाभार्थी, पुत्री विवाह सहायता योजना के आठ, उद्योग विकास के चार लाभार्थियों को बैंकों द्वारा ऋण वितरण, महिला कल्याण विभाग के 15, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पांच, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के पांच, पीएम स्वनिधि योजना के पांच, प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुण्डीर, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।