फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs brainstormed on the impact of Ukraine-Russia war

उद्यमियों ने किया यूक्रेन-रूस युद्घ से पडने वाले प्रभाव पर मंथन

Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs brainstormed on the impact of Ukraine-Russia war
उद्यमियों ने किया यूक्रेन-रूस युद्ध से पड़ने वाले प्रभाव पर मंथन
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में यूक्रेन-रूस युद्ध से पैदा हुए संकट पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही अन्य वस्तुओं के दामों में इजाफा होने की आशंका है। जिससे एमएसएमई सेक्टर पर विपरीत प्रभाव पडे़गा।
देहरादून रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने संस्था की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर अपनी रणनीति बताई। उन्होंने जनपद में औद्योगिक इकाइयों को विकसित करने और सदस्यता को बढ़ाने को लेकर सदस्यों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध होने से एमएसएमई सेक्टर पर गंभीर असर पडे़गा। पेट्रोलियम पदार्थों के रेट में वृद्धि से न सिर्फ कच्चे माल की कीमत बढे़गी बल्कि परिवहन एवं दवाईयों के दाम बढ़ने की भी आशंका है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा एवं प्रवीण सड़ाना ने कहा कि जनपद सहारनपुर का वुडन हैंडीक्राफ्ट पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका प्रतिवर्ष 1000 करोड़ का निर्यात दुनिया के कई देशों में किया जाता है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से एमएसएमई इकाइयों एवं वुडन निर्यातकों में चिंता बढ़ गई है। दुनिया में किसी भी देश में हो उसके आयात-निर्यात पर प्रभाव अवश्य पड़ता है।
विज्ञापन

प्रमोद मिगलानी और केआर सिंघल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज, आरके धवन, संजीव अरोड़ा, अशोक गांधी, संदीप गुप्ता, राकेश गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed