फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneurs and workers got the vaccine

उद्यमियों और कामगारों को लगवाई वैक्सीन

Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs and workers got the vaccine
सहारनपुर। लघु उद्योग भारती सहारनपुर द्वारा को जिला उद्योग केंद्र में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन कराया गया। इसका शुभारंभ आरएसएस से राकेश वीर, उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य और संयुक्त आयुक्त सिद्धार्थ यादव ने किया।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती की पहल पर अन्य औद्योगिक संगठनों आईआईए, एसआईए और आईआईबीए ने भी समर्थन किया। कैंप में 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई गई। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष व फैसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य अनुपम गुप्ता ने कहा कि कारखानों में कार्यरत सभी लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे ही कैंप समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इसके बाद 18 से ज्यादा उम्र वालों को भी वैक्सीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग संघ चालक राकेश वीर ने औद्योगिक संगठनों से आह्वान किया कि कोई भी उद्यमी और कामगार बिना वैक्सीन के न रहने पाएं। उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने उद्यमियों को उनके श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन करवाने का आग्रह किया। संयुक्त आयुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने लघु उद्योग भारती के प्रयास की प्रशंसा की। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, आईआईए चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, रामजी सुनेजा, केएल अरोड़ा, अमर गुप्ता, अमित गर्ग, मोहित गुप्ता, सोम गोयल, राजकमल, पंकज गर्ग, अंकित कंसल, मुकेश शर्मा, राजीव आनंद, नवीन सिंघल, विपुल, शौर्य जैन आदि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed