फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entrepreneur commits suicide by shooting himself

युवा उद्यमी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneur commits suicide by shooting himself
उद्यमी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। युवा उद्यमी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव आईएएस लव अग्रवाल के छोटे भाई अंकुर अग्रवाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के पास ही एक खेत में मिला है। शव के पास ही उनका लाइसेंसी पिस्टल भी मिला है।

अंकुर अग्रवाल (42 वर्षीय) का परिवार दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में रहता है। अंकुर के पिता केजी अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम मेटल के नाम से इनकी फैक्टरी है। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे परिजनों ने सरसावा थाना पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि अंकुर दोपहर 12 बजे फैक्टरी गए थे, उसके बाद से उनका संपर्क नहीं हो रहा है। पुलिस को उनके मोबाइल फोन की लोकेशन पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में मिली। तलाश करने पर उनका शव खेत में मिला। परिजनों के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस चनप्पा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मौके की स्थिति से मामला आत्महत्या का लग रहा है। वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

अंकुर अग्रवाल की फैक्ट्री पर खड़ी कार

अंकुर अग्रवाल की फैक्ट्री पर खड़ी कार- फोटो : SAHARANPUR

अंकुर अग्रवाल की फाईल फोटो

अंकुर अग्रवाल की फाईल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

एंबुलेंस में शव के दौरान निगरानी में रही पुलिस व अधिकारी

एंबुलेंस में शव के दौरान निगरानी में रही पुलिस व अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed