फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Entering the house and assaulting women

घर में घुसकर महिलाओं से साथ मारपीट

Sat, 19 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Entering the house and assaulting women
सहारनपुर। गांव मवीखुर्द में गलत काम का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीखुर्द निवासी बरकत मजदूरी करता है। उसका कहना है कि गांव के ही कुछ युवक मादक पदार्थों की तस्करी का काम करते हैं। उनके घर के बाहर युवकों का जमावड़ा रहता है। युवक महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं। इसका विरोध करने पर शुक्रवार की रात आरोपियों ने उसके परिवार की महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट की और हंगामा कर दिया। थाना हसनपुर चौकी पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके पश्चात पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी एनसीआर भी दर्ज की गई थी। शुक्रवार की रात हुए झगड़े में भी कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed