फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ensuring changes in the state: Hukum Singh

प्रदेश में परिवर्तन सुनिश्चित : हुकुम सिंह

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ensuring changes in the state: Hukum Singh
नानौता में आयोजित भाजपाइयों की बैठक में बोलते सांसद हुकुम सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन तो सुनिश्चित है। प्रदेश में सुरक्षा के मुद्दे को अहम बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति सुरक्षित ही नहीं रहेगा तो विकास और शिक्षा बेमायने है। सांसद ने 5 नवंबर की सहारनपुर में प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा और सात को कैराना में प्रस्तावित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली को सफल बनाने की अपील की। 
विज्ञापन


सांसद बाबू हुकम सिंह सिंह यहां श्री रामलीला पंचायती भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैराना का तो केवल नाम बदनाम है, वरना गुंडागर्दी और छेड़छाड़ के मामले में पूरा प्रदेश ही देश में अव्वल नंबर पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन को तैयार बैठी है।
विज्ञापन


युवाओं का आह्वान किया कि युवा प्रत्येक बूथ पर चौपाल लगाकर लोगों को परिवर्तन यात्रा के बारे में बताएं और मतदान के दिन जनता की चाह को वोटों में बदलवाने अर्थात बूथों तक ले जाने का कार्य करें। साथ ही कहा कि यदि हिंदुओं ने दब्बूपन न छोड़ा और अपने हकों की लड़ाई न लड़ी तो वह दिन दूर नही कि भारत माता को एक बार फिर बंटवारे का दंश झेलना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश में परिवर्तन की लहर बहाने निकली है, जिसका सहारनपुर से ऐसा आगाज होना चाहिए, जिसकी गूंज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में गूंजे।  परिवर्तन यात्रा प्रमुख ओमपाल सिंह पांचाल, जिला पंचायत सदस्य  नक्षत्रपाल सिंह, अशोक गुप्ता, प्रधान वेदपाल, मनोज शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, नवाब मनोहरा, नफे सिंह, संजय प्रधान, अरविंद प्रधान, बबलेश बंदाहेड़ी,  जितेंद्र जागलान, डॉ. ओमपाल सिंह सैनी, बुध सिंह सैनी, डॉ. राजेश सैनी, यशपाल सिंह, प्रवेश बटार, हरपाल कपूर, गौरव गोयल, रामकुमार वर्मा, गगन गर्ग, अंकुर भारती, नवीन सैनी, अंकुर रहे।  

नकुड़ में भाजपा की आगामी पांच नवंबर को सहारनपुर में होने वाली परिवर्तन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपाइयों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रैली में पहुंचने की अपील की। मंगलवार को पवन सिंह राठौर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ांव खारीबांस, सढ़ौली, खंड़वा, साल्हापुर, शेखपुरा, गाजीवाला, सांपला बेगमपुर आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। खारीबांस में आयोजित बैठक में राजपाल सिंह फंदपुरी व पवन सिंह ने कहा कि प्रदेश में लूट खसोट की सरकार चल रही है। 


 सपा के वरिष्ठ नेता परिवार विवाद में उलझे हुए हैं आैर किसानों की सुनने वाला कोई नही है। कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जाएगा तथा प्रदेश से सपा की भ्रष्ट सरकार उखाड़ना है सभा को डा. ओमपाल, पद्म सिंह ढायकी, श्याम सिंह, कुलदीप टोली, शिवकुमार गुप्ता व अमित शर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन एनपी राठौर ने किया। धर्मेंद्र चौधरी, फतेह सिंह, सतीश आर्य, नेपाल प्रधान, जयभगवान, देवेंद्र प्रधान, मामचंद, रामपाल सिंह, जितेंद्र राठौर, नवाब राठी, वीरेंद्र सिंह रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed