{"_id":"62322937a4074c7faf483f1c","slug":"enrollment-not-done-even-on-second-day-saharanpur-news-mrt580712217","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च हुई
- अभी तक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। नामांकन कराने की अंतिम तिथि पहले 19 मार्च है। लेकिन इस दिन अवकाश घोषित होने के कारण अब अंतिम तिथि 21 मार्च कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि 18, 19 मार्च को अवकाश होने के चलते नामांकन नहीं होगा। अब तक नामांकन पत्र खरीदने वालों में सुशील शर्मा, नीरज, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद जाहिद आदि शामिल हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अब अंतिम तिथि 21 मार्च है। उधर, अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। हालांकि भाजपा, सपा, बसपा नेताओं का कहना है कि जल्द ही पार्टी हाई कमान प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा।
------------
18 एवं 19 मार्च का अवकाश घोषित
सहारनपुर। जनपद में 18 के साथ ही 19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में 18 मार्च साथ ही 19 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए 18 मार्च के अलावा 19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।