फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Endoscopy facility will start soon in the medical college

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी इंडोस्कोपी की सुविधा

Sun, 30 Nov 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Endoscopy facility will start soon in the medical college
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द ही इंडोस्कोपी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। मशीन का तकनीकी सेटअप तैयार किया जा रहा है। जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में इंडोस्कोपी की सुविधा नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल या फिर हायर सेंटर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इंडोस्कोपी जैसी सुविधा का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। जिले के मरीजों को अब गंभीर पेट रोगों की जांच के लिए जिले के बड़े अस्पतालों, दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजकीय मेडिकल काॅलेज में आने वाले दिनों में इंडोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक सुविधा को शुरू करने की कवायद तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज प्रशासन का दावा है कि यह सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और समय के साथ ही रुपयों की भी बचत होगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि इंडोस्कोपी एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय तकनीक है, जिसके माध्यम से शरीर के अंदरूनी हिस्सों विशेषकर भोजन नली, पेट, आंत और गले की विस्तृत जांच की जाती है। सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- रोजाना 1500 से 2000 के बीच होती है ओपीडी
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से 2000 के बीच मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुखार, निमोनिया, खांसी-जुकाम, डायरिया, पेट आदि बीमारियों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed