फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachments cleared from Behat Road and Numaish Camp; fines also collected.

Saharanpur News: बेहट रोड और नुमाइश कैंप से हटाया अतिक्रमण, जुर्माना भी वसूला

Thu, 23 Apr 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Encroachments cleared from Behat Road and Numaish Camp; fines also collected.
सहारनपुर। आईजीआरएस पोर्टल और जनसुनवाई में आई शिकायतों पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को अभियान चलाया। बेहट रोड और नुमाइश कैंप से करीब 50 दुकानों के सामने से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रवर्तन दल की टीम ने नुमाइश कैंप में भारत माता चौक से पानी की टंकी तक 20 से अधिक दुकानों का स्थायी व आधा दर्जन दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। कुछ दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखा गया सामान जब्त किया गया, जिसे बाद में जुर्माना लेकर छोड़ा गया। नुमाइश कैंप के प्रदीप त्यागी ने क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी, जबकि गोपाल नगर निवासी समर वितराना ने पिछले मंगलवार को ही जनसुनवाई में एक धुलाई सेंटर द्वारा किए अतिक्रमण की शिकायत की थी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान देखने में आया कि धुलाई सेंटर के स्वामी ने सड़क पर रेलिंग लगाकर झूला भी लगा रखा था, जिसे निगम की प्रवर्तन दल टीम ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया और धुलाई सेंटर के स्वामी पर जुर्माना भी लगाया। सड़क पर रेत-बजरी फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का भी चालान किया गया। नुमाइश कैंप क्षेत्र के अतिक्रमणकारी दुकानदारों से सात हजार दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेहट रोड पर बस स्टैंड से कुष्ठ आश्रम तक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाते हुए 25 से अधिक दुकानों से अस्थायी और पांच दुकानों से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। यहां भी करीब दस दुकानदारों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग व हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल की पूरी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed