फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment removed, land worth 65 lakh freed from encroachment

Saharanpur News: अतिक्रमण हटवाया, 65 लाख की जमीन कब्जामुक्त कराई

Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed, land worth 65 lakh freed from encroachment
ग्राम चिरुकी में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करते निगम अधिकारी
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को हसनपुर चुंगी से सर्किट हाउस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके अलावा गांव चिरुकी में नगर निगम की जमीन पर बनाए गए मकान को ध्वस्त कराते हुए उसे कब्जामुक्त कराया गया। उक्त भूमि की कीमत 65 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा बुधवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ते को साथ लेकर हसनपुर पहुंचे। उन्होंने हसनपुर से सर्किट हाउस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। सामान बचाने और जुर्माने की कार्रवाई से बचने को दुकानदारों ने सामान समेटकर दुकानों में रख लिया। इसके बावजूद अनेक दुकानों के सामने से सामान जब्त किया गया। स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इसके अलावा गांव चिरुकी में नगर निगम की करीब 500 वर्ग गज भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मकान को जेसीबी से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, नरेश चंद, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम, नवाबुद्दीन, पवन, लेखपाल, शिवकुमार, सोमपाल, तौसीफ अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed