फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment removed from Shriram Chowk to Dalmandi bridge

श्रीराम चौक से दालमंडी पुल तक अतिक्रमण हटवाया

Sat, 02 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Shriram Chowk to Dalmandi bridge
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को श्रीराम चौक से दालमंडी पुल तक पांवधोई नदी के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटवाया गया। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित का सामान जब्त करने और कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना है। जिससे राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। टीम को देखकर ज्यादातर दुकानदारों ने पहले ही सामान दुकानों के अंदर कर लिया था। ऐसा नहीं करने वालों के चालान काटे गए। अभियान में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, हेमराज, जगपाल, प्रवीण, पवन, शिवकुमार, प्यार सिंह,मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक प्रकाश, संजय सैनी, राजकुमार, राकेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

नवरात्र पर निगम ने मंदिरों पर बनवाई रंगोली
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र का शनिवार से शुभारंभ होने पर प्रथम नवरात्र पर नगर निगम द्वारा महानगर के सभी मंदिरों के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही मंदिर परिसरों और बाहर रंगोली बनवाई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर, श्रीबागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्रीपाठानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शिव मंदिर नवीननगर, श्रीशिव मंदिर चिलकाना रोड, श्री शिव मंदिर जनक नगर, दुर्गामंदिर व शिव मंदिर हकीकत नगर, श्री विष्णु मंदिर माधव नगर, श्रीकृष्णा मंदिर चिलकाना रोड, श्री हनुमान मंदिर चौंताला, श्रीरामेश्वर मंदिर पुल खुमरान, श्री हरि मंदिर आवास विकास, श्रीशिव मंदिर नुमाइश कैंप समेत महानगर के सभी मंदिरों पर रंगोली बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed