{"_id":"62950c7ff000be405a5abda4","slug":"encroachment-removed-from-jain-college-road-and-behat-road-saharanpur-news-mrt5908476132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कॉलेज रोड और बेहट रोड से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कॉलेज रोड और बेहट रोड से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को जैन कॉलेज रोड और बेहट रोड से अतिक्रमण हटवाया। निगम की टीम देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने सामान दुकानों के भीतर कर लिया। कुछ दुकानदारों का सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया। कईं अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है।
नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में सोमवार सुबह बेहट रोड पर जेसीबी के साथ पहुंची। उसने नवाब गंज क्षेत्र में एक ओर जहां अतिक्रमण हटवाया। वहीं, कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। अन्य दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखा सामान जब्त कर निगम भेजा। दोपहर में जैन कॉलेज रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों का सामान जब्त किया तथा जुर्माना लगाया। कईं दुकानदारों द्वारा सड़क पर बनाए गए पक्के चबूतरे और टिनशेड को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। विनय शर्मा ने बताया कि आज बेहट रोड व जैन कॉलेज रोड पर अभियान के दौरान करीब एक दर्जन दुकानों का सामान जब्त किया गया। आधा दर्जन दुकानदारों पर 3400 रुपये जुर्माना किया गया। टीम में आरआई सुशील कुमार, सफाई निरीक्षक सोम कुमार और प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।