{"_id":"5f4e84748ebc3e54dc46384e","slug":"encroachment-removed-from-chakrata-road-despite-protest-saharanpur-news-mrt499143686","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बावजूद चकराता रोड से हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बावजूद चकराता रोड से हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चकराता रोड से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मगर इसके बावजूद नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया।
नगर निगम चकराता रोड का चौड़ीकरण करा रहा है। मगर कई जगहों पर अतिक्रमण बाधा बना हुआ है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी के नेतृत्व में चकराता रोड पहुंची। नगर निगम ने कई दिन पहले अभियान की सूचना स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों को दे दी थी। मगर इसके बावजूद मंगलवार को कुछ लोग नगर निगम की टीम का विरोध करने लगे। इसके बाद प्रवर्तन दल की टीम और पुलिस की सख्ती से अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि ज्यादातर दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेटकर दुकानों के भीतर किया। कर्नल बीएस नेगी ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टीम में संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा, राजस्व निरीक्षक जयविंदर सिंह, एसएस आई कोतवाली अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एमए खलील, हेड कांस्टेबल शिवपाल, प्रवर्तन दल से नरेश, प्यार सिंह, हेमराज, शिवकुमार, पवन, प्रवीण, धीरज व कर्मसिंह आदि भी शामिल रहे।
सड़कों से अतिक्रमण को हटाया जाना सभी शहरवासियों के हित में है। इससे एक ओर जहां जाम का झंझट खत्म होगा। वहीं शहर सुंदर भी नजर आएगा। आगामी दिनों में शहर की सभी सड़कों को बिना किसी भेदभाव के सड़कों से सभी प्रकार का अतिक्रमण हटवाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह शहर के विकास में नगर निगम का सहयोग करें।
संजीव वालिया, महापौर।