फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachment removed from Bomanji Road, polythene seized from Kakkarganj

Saharanpur News: बोमंजी रोड से हटाया अतिक्रमण, कक्कड़गंज से पॉलिथीन पकड़ी

Sun, 03 Dec 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Bomanji Road, polythene seized from Kakkarganj
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया। आईजीआरएस पर आई शिकायत के बाद बोमंजी रोड और चिलकाना से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि कक्कड़ गंज और चिलकाना रोड की दुकानों पर से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। संबंधित से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम बोमनजी रोड और चिलकाना रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदारों ने सड़कों पर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया। बोमंजी रोड पर अतिक्रमणकारियों की दुकानों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। चिलकाना रोड पर भी एक दुकानदार पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। करीब एक दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटाया और चार दुकानों पर सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, चिलकाना रोड पर अनेक दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की गई। एक दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। कक्कड़गंज में भी एक दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई और दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, रणदीप, विक्रम, तौसीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed