{"_id":"627ea0fd4ccc6229da2b86c6","slug":"encroachment-on-the-banks-of-dhamola-was-demolished-with-jcb-saharanpur-news-mrt5884621142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढमोला किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढमोला किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया
विज्ञापन
नाला पटरी जाटव नगर पर अतिक्रमण हटाने के साथ साथ जुर्माना वसूलते निगम कर्मचारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला प्रशासन के आदेश पर नगर निगम के अधिकारियों ने मोहल्ला खान आलमपुरा में ढमोला नदी किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराकर हटवाया। खाली कराई गई भूमि की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। निगम की कार्रवाई के दौरान अन्य अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी की स्थिति रही।
खान आलमपुरा निवासी उर्मिला सैनी ने जिलाधिकारी को 20 दिसंबर 2021 को शिकायती पत्र सौंपते हुए कुछ लोगों पर ढमोला किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उसने अतिक्रमण हटवाने की मांग जिला अधिकारी से की थी। प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग से कराई गई जांच में पाया गया कि खसरा नंबर 360/1 की 0.3380 हेक्टेयर भूमि रमेश पुत्र शुग्गन के नाम श्रेणी-1(क) संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज है, जबकि गांव पठानपुरा एनजेडए के खसरा नंबर 374/3.923 हेक्टेयर भूमि (नदी की भूमि) को बांधकर उस पर टीन शेड डालकर डेयरी चलाई जा रही है, जो अवैध कब्जा है। राजस्व विभाग की जांच के आधार पर तहसीलदार सदर ने अपनी रिपोर्ट चार फरवरी 2022 को जिलाधिकारी को भेजी थी। अपर जिलाधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने रिपोर्ट के आधार पर सात मार्च 2022 को नगर निगम को उक्त भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में कार्रवाई करने के लिए लिखा था। चूंकि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले किसी भी अतिक्रमण को हटवाने का कार्य शासन के आदेशानुसार निगम का होता है। इस पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कार्रवाई के संबंध में नगरायुक्त से अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया था। उक्त राजस्व रिपोर्ट और जिला प्रशासन के आदेशों के अनुपालन में आज अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर कर अधीक्षक व अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा, राजस्व निरीक्षक विकास तथा प्रवर्तन दल दल के प्यार सिंह, हेमराज सिंह, पवन, प्रदीप, रणदीप व शिवकुमार आदि ने जेसीबी की मदद से शुक्रवार को उक्त अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया।
नाला पटरी से हटवाया अतिक्रमण, जुर्माना वसूला
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में नाला पटरी जाटव नगर से अतिक्रमण हटवाया, साथ ही अतिक्रमणकारियों से करीब सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा अंबाला रोड पर गंदगी फैलाने वाले एक दुकानदार पर भी 200 रुपये का जुर्माना किया गया। कर्नल नेगी ने दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ढमोला नदी के किनारे अतिक्रमण ध्वस्त करते निगम कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन