{"_id":"682cd75983ec89a3150a2747","slug":"encroachment-of-75-shops-was-removed-carts-and-other-goods-were-confiscated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-149901-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 75 दुकानों का अतिक्रमण हटवाया, रेहड़ी व अन्य सामान जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 75 दुकानों का अतिक्रमण हटवाया, रेहड़ी व अन्य सामान जब्त किया
Wed, 21 May 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने मंगलवार को सब्जी मंडी पुल, नवाबगंज चौक और दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। करीब 75 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। सड़कों पर खड़ी मिली रेहड़ी व अन्य सामान जब्त कर नगर निगम लाया गया। अतिक्रमणकारियों से 3,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने प्रवर्तन दल के साथ शहर के कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। जिलाधिकारी के साथ पिछली बैठक में व्यापार बंधु ने जामा मस्जिद के सामने सब्जी मंडी पुल से अतिक्रमण हटाने का मामला उठाया था। उसी के क्रम में आज जामा मस्जिद के सामने सड़कों पर रखा सामान हटवाने के अलावा सब्जी मंडी पुल तक खड़ी रेहड़ियों को हटवाया गया।
तीन रेहड़ियों व सड़क पर रखे अन्य सामान को जब्त भी किया गया। करीब 50 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग उक्त क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रख सके इसके लिए उक्त क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर चौकी सराय पुलिस को सौंप दिया गया। नवाबगंज चौक स्थित आबकारी विभाग कार्यालय से नवाबगंज चौक तक नाला सफाई अभियान में बाधा बन रहे करीब आठ दुकानों का अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।