{"_id":"5fcd1c088ebc3ecf5f1ce6eb","slug":"encroachment-not-removed-despite-sdm-warning-saharanpur-news-mrt51427507","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की चेतावनी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की चेतावनी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
गंगोह। नगर में अतिक्रमणकारी के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले शनिवार को एसडीएम की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। सड़कों पर अतिक्रमण का जंजाल ऐसा है कि राह चलना भी मुश्किल हो गया है।
माह जून 2017 में अधिकारियों ने अतिक्रमण को चिंहित किया, लेकिन तीन साल से अधिक समय बीत गया कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर में फैले अतिक्रमण को लेकर एसडीएम हिमांशु नागपाल ने पिछले शनिवार को कोतवाली में व्यापारी नेताओं व अन्य से बात की थी। उन्होंने कहा एक सप्ताह में लोग अपना अतिक्रमण स्वयं ही हटा ले अन्यथा कार्रवाई होगी। इस घोषणा के बाद अतिक्रमण करने वालों ने दो दिन में अपना दुकान का सामान कुछ अंदर की तरफ कर लिया लेकिन फिर लापरवाही हो गई।
पैठ बाजार, जवाहर गंज, सब्जी मंडी चौक, दुकानदारों ने अतिक्रमण कर इस सड़क का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। दुकानदारों ने सड़क पर तीन से चार फुट तक सामान को दुकान से बाहर फैला देते हैं। इससे आने वाले ग्राहकों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर अतिक्रमण कई बार झगड़े का कारण भी बन चुका है। उधर, एसडीएम हिमांशु नागपाल ने कहा जल्द ही अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।