फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   encounter..

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, साथी फरार

Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
encounter..
मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, साथी फरार
विज्ञापन

बेहट। मिर्जापुर पुजनेकी पुलिस चौकी के पास मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
मंगलवार की रात में करीब एक बजे बेहट कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम मिर्जापुर पुजनेकी चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। पैर में गोली लगने से आरोपी शुभम पुत्र सतपाल निवासी गांव सालियर थाना तीतरो (हाल पता गांव इस्माईलपुर थाना कुतुबशेर) घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस के मुताबिक शुभम शातिर बदमाश है। सीओ बेहट विजयपाल सिंह ने बताया कि गंगोह, कुतुबशेर, गागलहेड़ी, चिलकाना, जनकपुरी, रामपुर मनिहारान एवं सरसावा, बेहट एवं कोतवाली देहात थानों में लूट, गैंगस्टर, आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के केस शुभम के खिलाफ दर्ज हैं।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट, सर्विलांस टीम प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, एसआई ज्ञानेंद्र सिंह, पवन सिंह, रोबिन राठी, मनोज राठी, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल विनीत हुड्डा, विपिन कौशिक, सुमित कुमार, विनीत तोमर, कोतवाली बेहट से कांस्टेबल विक्रम व अरविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed