Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encircled the opposition by mentioning migration and riots

पलायन और दंगों का जिक्र कर विपक्ष को घेर गए योगी

Sun, 20 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Encircled the opposition by mentioning migration and riots
सहारनपुर के एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। निकाय प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पलायन और दंगों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाते हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की जमीन तैयार की।
विज्ञापन

महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में विपक्ष की तमाम अफवाहों को दरकिनार कर पांच प्रत्याशियों को जितवाकर विधानसभा भेजने पर मतदाताओं का आभार जताया। इसके साथ ही योगी ने नगर निकाय चुनाव में विपक्ष से सचेत रहने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने 2017 से पूर्व प्रदेश की तस्वीर को लोगों के सामने बयां करते हुए कैराना के पलायन और कांधला की घटना का जिक्र किया। योगी बोले, पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगे, भ्रष्टाचार और पलायन होता था। इसके साथ ही व्यापारी और उद्यमी प्रदेश छोड़कर जा रहे थे, लेकिन अब अपराधी प्रदेश से भाग गए हैं और प्रदेश सहित देश भर के व्यापारी और उद्यमी यूपी में निवेश कर रहे हैं। कानून व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनवाईं। इसके साथ ही सुरक्षा का भी पूरा भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के निशाने पर सपा रही। उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की भी अपील की।
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी और बाला सुंदरी की धरती को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इसके साथ मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर को मिला है मां गंगा और यमुना का आशीर्वाद
योगी बोले, गंगा और यमुना के बीच बसा सहारनपुर प्रदेश का अहम जिला है। सहारनपुर को मां गंगा और यमुना का भी आशीर्वाद मिला है। प्रदेश के एक छोर पर बसा सहारनपुर अहम जिला है। क्योंकि, इसकी सीमाएं उत्तराखंड और हरियाणा से मिलती हैं। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में जनपद विकास में पिछड़ गया था, लेकिन अब विकास के पथ पर जनपद तेजी से दौड़ रहा है।

गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
सम्मेलन में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्साह के साथ अभिवादन किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का आभार जताया।

सहारनपुर के एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श

सहारनपुर के एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed