फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   employee attempted suicide in collectorate

कलक्ट्रेट में कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश

Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
employee attempted suicide in collectorate
डीएम कार्यालय जहर कर बोतल लेकर धरना देता नजारत कर्मचारी से बोतल छिनकर पकड़ कर लेजाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कलक्ट्रेट के नाजिर कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर हंगामा करने के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। कर्मचारी अपने साथ विषाक्त पदार्थ की शीशी लेकर पहुंचा था। बाद में कोतवाली सदर बाजार पुलिस कर्मचारी को थाने ले गई, उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर कलक्ट्रेट के नाजिर कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रवेज खान विषाक्त पदार्थ की शीशी लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचा। प्रवेज खान ने आरोप लगाया कि उसको दस माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर प्रवेज ने हंगामा किया। विषाक्त पदार्थ की शीशी लेकर पहुुंचे प्रवेज खान ने आत्महत्या की कोशिश की। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस प्रवेज को हिरासत में लेकर थाने ले आई। प्रवेज खान को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया, जहां पर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आया। इसके बाद चिकित्सकों ने प्रवेज को भर्ती कर लिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार में प्रवेज खान के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाजिर विनोद कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रवेज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्योंकि, वह हृदय रोग से भी पीड़ित है।

डीएम कार्यालय जहर कर बोतल लेकर धरना देता नजारत कर्मचारी

डीएम कार्यालय जहर कर बोतल लेकर धरना देता नजारत कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

डीएम कार्यालय जहर कर बोतल लेकर धरना देता नजारत कर्मचारी से बोतल छिनती पुलिस

डीएम कार्यालय जहर कर बोतल लेकर धरना देता नजारत कर्मचारी से बोतल छिनती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed