{"_id":"6143877f8ebc3eb6257a0d0a","slug":"emperor-mihir-bhoj-ruled-akhand-india-saharanpur-news-mrt5565380100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ने किया था 53 वर्षों तक अखंड भारत पर शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ने किया था 53 वर्षों तक अखंड भारत पर शासन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के द्वारा जंधेडा में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज रघुवंशी और गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी सम्राट थे। जिन्होंने 53 वर्षों तक अखंड भारत पर शासन किया।
नीरज चौधरी ने कहा कि मिहिर भोज की पहचान समाज में गुर्जर सम्राट के नाम से ही है। भारत के इतिहास में 1300 ईसवी से पहले राजपूत नाम की किसी भी जाति का कोई उल्लेख नहीं है। क्षत्रिय कोई जाति नहीं है। क्षत्रिय एक वर्ण है जिसमें जाट, गुर्जर, राजपूत, अहीर (यादव ) मराठा आदि सभी जातियां आती हैं। हमारे सारे प्रमाण मूल लेखों, समकालीन साहित्य और शिलालेखों पर आधारित है।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने बताया कि देश में सर्वप्रथम स्वामीनारायण संप्रदाय के अक्षरधाम मंदिर दिल्ली के भारत उपवन में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति स्थापित करवाई गई थी। वहां उनके नाम के समक्ष पट्टिका पर लिखा है महाराज गुर्जर सम्राट मिहिर भोज। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज खतौली, प्रदेश महासचिव सुशील, लाखन गुर्जर, चौ सुभाष नंबरदार, चौ सिताब सिंह, राहुल घसौती, रितिक चौहान, जिला प्रभारी दीपक चौधरी रहे।