फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Emotional tribute to martyr Jagdish Prasad Vats on his martyrdom day

शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के बलिदान दिवस पर किया भावपूर्ण नमन

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emotional tribute to martyr Jagdish Prasad Vats on his martyrdom day
सहारनपुर, गागलहेड़ी। शहीद जगदीश प्रसाद वत्स को उनके 81 वें बलिदान दिवस पर भावपूर्ण नमन किया गया। 14 अगस्त को हरिद्वार में तिरंगा फहराने के दौरान अंग्रेजी सरकार के अफसर की गोली लगने से जगदीश प्रसाद वत्स मातृ भूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

रविवार को जगदीश प्रसाद स्मारक जूनियर हाईस्कूल खजूरी अकबरपुर में जिले के एक मात्र शहीद जगदीश प्रसाद वत्स की 81वीं पुण्य तिथि मनाई गई। 14 अगस्त सन 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस के प्रथम वर्ष के छात्र जगदीश प्रसाद वत्स (17) ने हरिद्वार के रेलवे स्टेशन, सुभाष घाट, डाकघर पर तिंरगा फहराया था। इसी दौरान वह अंग्रेज अफसर की गोली लगने से वीर गति को प्राप्त हो गए थे। जगदीश प्रसाद वत्स मूल रूप से खजूरी अकबरपुर के रहने वाले थे। इनकी माता जमनादेवी तथा पिता पंडित कदम सिंह थे।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्त्रस्म के अंतर्गत अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने उन्हें भावपूर्ण नमन किया। उन्होंने कहा कि आज हम जगदीश प्रसाद वत्स जैसे शहीदों की वजह से ही आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक गुरूदत शर्मा, प्रधानाचार्य शालिनी कौशिक, सियाराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय जैन, सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार, संजय कुमार, रंजीत सिंह, सीताराम सहगल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed