{"_id":"5e7e2ce78ebc3e76b14a3e56","slug":"emotion-of-khaki-food-provided-to-the-needy-saharanpur-news-mrt4755327192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी का जज्बा, जरूरतमंदों को कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी का जज्बा, जरूरतमंदों को कराया भोजन
विज्ञापन
नानौता थाना परिसर में खाद्य सामग्री देते थानाध्यक्ष व व्यापारी।
- फोटो : SAHARANPUR
खाकी का जज्बा, जरूरतमंदों को कराया भोजन
सहारनपुर। लॉकडाउन में खाकी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद होने के साथ ही लोगों की सेवा में भी जुटी हुई है। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री जुटाने के साथ ही उनको खाना भी खिला रही है।
भटिंडा के परिवार को पुलिस ने कराया भोजन
थाना रामपुर मनिहारान पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार क्षेत्र के गांव तेलीपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर रुका है। सवारी न मिल पाने के कारण असहाय अवस्था में भूखा प्यासा है। पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि हंसराज पुत्र मुंशी निवासी फाजिल्का जिला भटिंडा पंजाब से अपनी पत्नी रानी एक बेटे तथा तीन बेटियों के साथ इस पेट्रोल पंप तक किसी तरह पहुंचे है। हंसराज ने बताया कि वह अपने भाई कालाराम की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार गया था। जनता कर्फ्यू व लॉक डाउन हो जाने के कारण कोई सवारी नहीं मिल पाई। हरिद्वार से यहां तक आने के दौरान पूरे परिवार ने खाना नहीं खाया उसका परिवार भूखा प्यासा है। पहले तो पुलिस ने पूरे परिवार को सैनिटाइज कराया और फिर खाना मंगवा कर उन्हें खाना खिलाया। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि इस परिवार को उसके घर तक पहुंचाने के लिए इंतजाम किया जा रहा है।
व्यापार प्रतिनिधिमंडल और पुलिस ने बांटी खाद्य सामग्री
नानौता में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में फंसे मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा थानाध्यक्ष के माध्यम से खाद्य सामग्री वितरित की गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा दी गई खाद्य सामग्री को थाना पुलिस के माध्यम से डोर टू डोर पात्र व्यक्ति को दी जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल जिला संयोजक राजीव नामदेव, भूषण लाल गर्ग, अरविंद नामदेव, दर्शन लाल अरोड़ा, सलमान मलिक, फजल अली, राहुल अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

रामपुर मनिहारान में भूखे प्यासे परिवार को खाना देती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन