फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eligibility check of selected candidates will be done before posting

तैनाती से पहले होगी चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eligibility check of selected candidates will be done before posting
सहारनपुर। जनपद के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 164 अभ्यर्थियों को चयनित कर भेजा है। विद्यालयों में तैनाती से पहले शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच कराएगा। जांच 22 और 23 नवंबर को होगी, जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए विशेष सचिव जय शंकर दूबे की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। विशेष सचिव ने स्पष्ट किया है कि चयन बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता की जांच करने के बाद ही उन्हें आवंटित संस्था में नियुक्ति पत्र निर्गत कर कार्यभार ग्रहण कराया जाए। विशेष सचिव के आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है, जो अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करेगी। जांच के लिए 22 और 23 नवंबर का तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जांच समिति में यह लोग शामिल
अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करने वाली समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर के प्रधानाचार्य हर्ष देव स्वामी, राजकीय हाई स्कूल सड़क दूधली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा, राजकीय हाई स्कूल साढ़ौली कदीम की प्रधानाध्यापिका सीमा शेखर, राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआ के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए 164 अभ्यर्थियों को चयनित कर भेजा गया है। विशेष सचिव के निर्देश पर अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच कराई जा रही है। पात्र पाए जाने के बाद ही तैनाती की जाएगी।
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed