फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity workers demonstrated against privatization

विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated against privatization
निजीकरण की नीति के विरोध में प्रदर्शन करते विद्युत निगम के कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में निगम के अभियंता, जूनियर अभियंता और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि यदि ऐसी नीतियां वापस न ली गईं तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित बिजलीघर पर अधिशासी अभियंता राजीव भट्ट की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें समिति के जिला संयोजक प्रदीप सिंह यादव और सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि पूर्व में हुए निजीकरण के परिणाम अच्छे नहीं रहे। इसके बावजूद गलत नीतियां लागू की जा रही हैं। इन नीतियों से निगम और इसके कर्मचारियों के साथ ही आम उपभोक्ताओं को भी नुकसान होगा। इसलिए ऐसे निर्णय वापस लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार, कार्तिकेय, पुलकित, आदित्य, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रिंस जायसवाल, दीपक कुमार, अजय कुमार कन्नौजिया, मितेश कुमार, केपी यादव, देवेंद्र कुमार, राजन कुमार, नवीन सैनी, जसबीर, अजय खुराना, खुर्शीद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed