फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity supply to villages of Badgaon and Shakambhari region remained disrupted throughout the night

Saharanpur News: रात भर गुल रही बड़गांव और शाकंभरी क्षेत्र के गांवों की बिजली

Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to villages of Badgaon and Shakambhari region remained disrupted throughout the night
बड़गांव/शाकंभरी। बिजलीघर पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर की मनमानी के चलते शिमलाना बिजलीघर से रात भर आधा दर्जन गांवों की बिजली गुल पड़ी रही। उधर, विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह की बिजली फाल्ट के चलते आठ घंटे ठप रही। बिजली के अभाव में ग्रामीण उमस भरी गर्मी में रात गुजारने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे से शिमलाना बिजलीघर पर सप्लाई न होने से इससे जुड़े करीब छह गांवों में रातभर बिजली गुल रही। बिजली कट के कारण अंधेरे के साथ उमस भरी गर्मी में लोग जागकर रात बिताने को मजबूर रहे। ग्रामीणों ने बिजलीघर जेई से बिजली कट की शिकायत की जिस पर जेई ने नानौता बिजली पर सप्लाई ट्राई लगाने की बात की। आरोप है कि वहां तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर ने लाइन में फाल्ट होने से शटडाउन होने की बात कहकर सप्लाई देने से इन्कार कर दिया। सुबह जेई ब्रजगोपाल ने लाइनमैन के साथ शिमलाना से नानौता तक लाइन की जांच की तो कोई फाल्ट नहीं मिला। इस पर उन्होंने सब स्टेशन ऑपरेटर द्वारा लाइन फाल्ट में डालकर शटडाउन लेने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद शनिवार सुबह नौ बजे जेई द्वारा सप्लाई सुचारू कराई गई।
विज्ञापन


शाकंभरी के नौगांवा ग्राम समूह के गांव अलीपुरा, रजापुर चकअबाबाकरपुर, काशीपुर, हसनपुर, बेगपुर आदि की विद्युत आपूर्ति बेहट बिजलीघर से होती है। बिजली की पूरी लाइन घने आम के बागों के जंगल से होती है जिसकी लंबाई 14 किमी है। इसमें रोजाना पेड़ की टहनियां गिरकर फाल्ट होता रहता है। शुक्रवार की रात्रि में 1 बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था जिसके चलते सप्लाई ठप हो गई थी। पूरी रात ग्रामीण गर्मी में परेशान रहे। शनिवार सुबह आठ बजे विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed